पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के 29 स्थानों पर कल लगेंगे हेल्थ शिविर

शहर के 29 स्थानों पर कल लगेंगे हेल्थ शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेंगू,मलेरिया, बुखार जैसी मौसमी संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए निगम प्रशासन 26 सितंबर को शहर के 29 वार्डों में शिविर लगा रहा है। जिसमें सेहत की जांच के साथ ही पीड़ितों के ब्लड सेेंपल लिए जाएंगे।

मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी जाएगी। शिविर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगा। शिविर के सफल संचालन के लिए निगम कमिश्नर एनके दुग्गा ने शिविर में अफसरों की नामजद तैनाती के साथ व्यवस्था का प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। लोग निशुल्क शिविर का लाभ उठा सके इसलिए वार्डों में मुनादी की जा रही है। वार्ड 1 जुनवानी में सांस्कृतिक मंच, वार्ड 2 आवास स्वास्थ्य केेंद्र, वार्ड 4 लक्ष्मी नगर आंगनबाड़ी, वार्ड 7 कोहका बस्ती, वार्ड 9 सांस्कृतिक भवन, वार्ड 12 रामजानकी मंदिर, वार्ड 14 लीला मंच, वार्ड 15 आंगनबाड़ी, वार्ड आंगनबाड़ी, वार्ड 22 सुंदर नगर एसएस भवन, वार्ड 23 शारदा पारा आंगनबाड़ी, वार्ड 24 संतोषी पारा, वार्ड 26 श्याम नगर आंगनबाड़ी, वार्ड 37 सेक्टर 1 और 2 बीएसपी क्लब, वार्ड 29 गौतम नगर शासकीय स्कूल, शास्त्री नगर आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड 32 बालाजी नगर, जोन-3 आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड 35 दुर्गा मंदिर भवन, वार्ड 66 स्टोर पारा पुरैना, सेक्टर-4 बीएसपी क्लब, सेक्टर-7 बीएसपी क्लब, सेक्टर-10 आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड 54 रूआबांधा बस्ती, रिसाली उत्तर हेल्थ सेंटर, रिसाली दक्षिण सांस्कृतिक मंच, मरोदा सेक्टर दुर्गा मंच और रिसाली बस्ती में हेल्थ सेंटर में शिविर लगेंगे।