घर से साढ़े 29 हजार पार
भिलाई|नेवई इलाकेके रिसाली सेक्टर में सोमवार की रात अज्ञात चोर ने नगद रुपए पार कर दिए। पुलिस ने बताया कि रिसाली के ओमप्रकाश कुर्रे रात को पर्स में 29 हजार 500 रुपए लेकर सो गया था। सुबह जब उठा तो पर्स से पूरे कैश गायब थे। इस बारे में परिजनों को भी पूछा, लेकिन उन्हें भी इसके बारे में पता नहीं चला। पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज किया है।