- Hindi News
- मंगल यान की सफलता, वैज्ञानिकों के लिए बजाई ताली
मंगल यान की सफलता, वैज्ञानिकों के लिए बजाई ताली
भिलाईइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में बुधवार को एनएसएस डे मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेट्स को कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सभी ने मंगल ग्रह में भारत के सेटेलाइट के सफल प्रवेश पर बधाई भी दी है।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलयान के सफल प्रक्षेपण पर विद्यार्थियों को टॉफी बांटकर कर इसरो के लिए ताली बजाकर की गई। संस्था के डॉयरेक्टर डॉ एके कोवार ने बताया कि विभिन्न देशों की ओर से अब तक मंगल ग्रह में 51 बार प्रवेश करने का प्रयास किया जा चुका है। जिसमें सिर्फ 21 बार ही सफलता मिल पाई है। डॉ. अरुण अरोरा ने बताया कि भारत एशिया का पहला देश है, जिसे इस अभियान में सफलता मिली है। रजिस्ट्रार पीआरएन पिल्लई ने जानकारी दी कि यान में मीथेन सेंसर लगा है, जिसे ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। संचालन कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार और शबाना नाज सिद्दकी ने किया। इस दौरान अमन अग्रवाल, अंकिता ठाकुर, आदित्य सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
बीआईटी में टाफी बांटकर खुशी मनाते एनएसएस कैडेट्स।