पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लेसमेंट कैंप से 243 लोगों को मिला रोजगार

प्लेसमेंट कैंप से 243 लोगों को मिला रोजगार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संचालनालयरोजगार एवं स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के तत्वावधान में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रतिमाह प्रथम एवं तृतीय शुक्रवार को किया जा रहा है।

19 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप लगाया गया। इसमें प्रतिभा सिंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्पिनिंग ऑपरेटर के पद पर 116, अन्नपूर्णा माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा ब्रांच मैनेजर के 30 पद, श्रीराम माइक्रो फाइनेंस कंपनी लिमिटेड सुपेला भिलाई द्वारा सेल्स ऑफिसर के 22 पदों पर अंतिम रूप से चयन किया गया। एलआईसी पद्मनाभपुर दुर्ग में बीमा सलाहकार के 23 तथा एलआईसी सुपेला भिलाई में एजेंट के पद के 52 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया।

प्लेसमेंट कैंप में कुल 243 आवेदकों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ। ऐसे नियोजक जो प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से अपने प्रतिष्ठान में उपलब्ध रिक्त पदों की प्रतिपूर्ति करना चाहते हैं तो इस कार्यालय को ई-मेल में या डाक के माध्यम से रिक्त पदों की जानकारी प्रेषित दे सकते हैं।