- Hindi News
- साइंस कॉलेज में अंतर कॉलेज वाद विवाद स्पर्धा 27 को
साइंस कॉलेज में अंतर कॉलेज वाद-विवाद स्पर्धा 27 को
शासकीयविश्वनाथ यादव तामस्कर पीजी स्वशासी कॉलेज में निर्मल चंद्र पाठक स्मृति अंतर कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता 27 सितंबर को सुबह 11 बजे से रखा गया है। प्राचार्य डॉ. सुशील चंद्र तिवारी ने बताया कि स्पर्धा में पंडित रविशंकर विवि छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विवि से संबद्ध कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।
पांच मिनट की इस स्पर्धा में दुर्ग, भिलाई रायपुर राजनांदगांव से प्रविष्टियां चुकी हैं। स्पर्धा संबंधी जानकारी के लिए प्रो. नीरजा रानी पाठक, डॉ. प्रज्ञा कुलकर्णी, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति धारकर डॉ. सुनीता मैथ्यू को जवाबदारी दी गई है।