हेमतृप्ति का मॉडल चयनित
भिलाई|राष्ट्रीय विज्ञानमॉडल स्पर्धा के लिए शासकीय हाईस्कूल ढौर (धमधा) की छात्रा हेमतृप्ति का चयन हुआ है। उनका मॉडल ‘पवन ऊर्जा से स्वचालित ट्रेन का आधुनिक शौचालय’ अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने यह मॉडल जीव विज्ञान की व्याख्याता रीना कुमारी के मार्गदर्शन में बनाया है।