- Hindi News
- ठेका श्रमिकों को काम पर रखने भूख हड़ताल शुरू
ठेका श्रमिकों को काम पर रखने भूख हड़ताल शुरू
भिलाई| बीएसपीमें एसएमएस-2 में काम से निकाले गए 8 ठेका श्रमिकों को वापस काम पर रखने की मांग को लेकर सेंटर फार स्टील वर्कर्स (एक्टू) के बैनर तले भूख हड़ताल गुरुवार की सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई। संगठन पदाधिकारियों के मुताबिक ये ठेका श्रमिक एसएमएस 2 में बीते 20 वर्षों से काम कर रहे थे। इसे लेकर प्रबंधन को पूर्व में अवगत भी कराया गया था लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इक्विपमेंट चौक पर आयोजित भूख हड़ताल 26 सितंबर की सुबह 9 बजे समाप्त होगा। आंदोलन स्थल पहुंच कर कई मजदूरों ने समर्थन दिया।