- Hindi News
- मांगों को लेकर निगम कर्मियों का प्रदर्शन जारी
मांगों को लेकर निगम कर्मियों का प्रदर्शन जारी
भिलाई|छत्तीसगढ़ कर्मचारीकांग्रेस प्रकोष्ठ नगर निगम का 12 सूत्रीय मांगों को लेकर तृतीय चरण का आंदोलन जारी है। इसके तहत 16वें दिन भी नारेबाजी की गई। सीटू के के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उन्होंने आंदोलन का समर्थन किया। सीटू के श्री नायर और राजेंद्र दुबे, रीता चतुर्वेदी, ने कर्मचारियों को संबोधित किया। संचालन संजय शर्मा ने किया। मौके पर अभियंता अवधेश शर्मा, प्रशांत शुक्ला, दीपक आगतकर, सुनीता पाहुनकर, सरोज कन्नौजे, अमृत, उषा देशमुख, जलजा आचारी, शशिकांता तोमर, मीना मानकर आदि मौजूद थे।