पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामनगर में 351 ज्योति कलश की स्थापना की

रामनगर में 351 ज्योति कलश की स्थापना की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|मां बम्लेश्वरीमंदिर वार्ड-12 रामनगर में शारदीय क्वांर नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। मंदिर समिति के प्रमुख कपिलराम पटेल माताजी के अनुसार यहां जंवारा बुआई के अलावा 351 तेल ज्योति कलश स्थापित किए गए हैं। 29 सितंबर को पंचमी के दिन माता का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। 2 अक्टूबर को हवन पूजन महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। तीन अक्टूबर को दोपहर 1 बजे ज्योति कलश विसर्जन किया जाएगा। हर रोज शाम को माता जस गायन भजन कीर्तन भी होगा। समिति के सखाराम देवांगन, बहुर देवांगन, पवन सिंह राजपूत, विश्वनाथ सिन्हा, बीआर भगत, बिहारी देवांगन आदि योगदान दे रहे हैं।