- Hindi News
- एक ही काम का टुकड़ों में टेंडर से निगम को नुकसान
एक ही काम का टुकड़ों में टेंडर से निगम को नुकसान
ठेकेदार अपना घर बेचकर काम करना चाहते हैं तो मैं क्या कर सकता हूं
नगरनिगम में पेविंग ब्लॉक के एक ही काम के टेंडर रेट में काफी फर्क है। किसी वार्ड में टेंडर राशि से भी कम सीएसआर में ठेका हो रहा है तो किसी वार्ड में ठेकेदार उसी काम का 30 गुना ज्यादा रेट ले रहे हैं। इससे निगम को जबर्दस्त आर्थिक चपत लगा रही है। यह इंजीनियर और कुछ ठेकेदारों की मिलीभगत से हो रहा है। चहेतों ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझकर एक ही काम का 20 लाख से कम लागत का इस्टीमेट बनाया जा रहा है ताकि टेंडर करना पड़े।
निगम ने वार्ड 45 में नाली बनाने 19.89, 18.51 और 19.53 लाख रुपए के अलग-अलग टेंडर बुलाएं हैं। वार्ड 38 में पेविंग ब्लॉक के लिए 17.06 लाख का टेंडर निकाला था। इसमें ठेकेदारों से मेनुअली टेंडर बुलवाया गया। केवल दो ठेकेदारों ने टेंडर भरा। इंजीनियर ने कम रेट भरने वाली पार्टी के 3.98 प्रतिशत अधिक सीएसआर की दर का मंजूर कर लिया। जबकि वार्ड 11 शांति नगर में पेविंग ब्लॉक का ठेका 35.36 प्रतिशत कम सीएसआर में गया। यहां 34 लाख का 22 लाख में हो रहा है। ई-टेंडर होने के कारण आठ ठेकेदारों ने भाग लिया। इससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हुई और रेट में कमी आई।
रेट में इसलिए फर्क
पेविंग ब्लॉक के टेंडर रेट में फर्क शासन द्वारा निर्धारित दर के कारण रहा है। शासन ने सादा पेविंग ब्लॉक की दर 388 रुपए और कलर की 598 रुपए प्रति वर्गमीटर तय कर रखा है। दोनों की कीमत में मात्र 25 पैसे का फर्क है। इस कारण ठेकेदारों को 50 फीसदी मुनाफा हो रहा है। बताया जाता है कि पहले कई ठेकेदार 40 फीसदी कम सीएसआर में भी काम किए हैं।
इसलिए जरूरी है ई-टेंडर
मेनुअलीटेंडर में फार्म केवल उन्हीं ठेकेदार को दिया जाता है जिनको टेंडर देना पहले से होता है। या फिर ठेकेदार भी आपस मे रिंग बनाकर प्रतिस्पर्धा का दिखावा करते है। जिस ठेकेदार को काम दिलवाना होता है उनका रेट बाकी साथी ठेकेदारों से कम रहता है। न्यूनतम दर होने के कारण उनका टेंडर आसानी से मंजूर हो जाता है। ई-टेंडर में कोई भी ठेकेदार टेंडर भर सकता है। इसकी जानकारी ठेकेदारों को भी नहीं होती।
ये देखिए इंजीनियर की चालाकी
ई-टेंडरसे बचने भी इंजीनियर चालाकी करते हैं। एक ही काम का 20 लाख से कम का अलग-अलग इस्टीमेट बनाकर मेनुअली टेंडर बुलवाते हैं। उदाहरण के तौर पर वार्ड 38 में नाली बनाने दो