पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो महीने बाद नगर निगम कर्मियों का आंदोलन खत्म

दो महीने बाद नगर निगम कर्मियों का आंदोलन खत्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छठेवेतनमान का एरियर और ग्रेच्युटी पेंशन के लिए साडा कार्यकाल को भी सेवा अवधि मानने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर दो महीने से आंदोलन कर रहे नगर निगम कर्मियों का आंदोलन समाप्त हो गया है। कुछ मांगें मान ली जाने और कुछ पर शासन के सकारात्मक रवैए को देखते हुए कर्मचारियों ने आंदोलन बंद करने का निर्णय लिया। इस मौके पर पहुंचे छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष बीपी शर्मा ने कर्मचारी हितों में संगठन की ओर से किए जा रहे प्रयासों और शासकीय प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

नगर निगम के कर्मचारी 21 जुलाई से लगातार आंदोलन करते रहे थे। निगम के सामने प्रदर्शन किए। धरना दिए। फिर महीने भर से रोज काला फीता लगाकर काम कर रहे थे। कर्मियों का यह आंदोलन समाप्त हो गया। अब दीपावली के बाद सभी कर्मचारी संगठनों की बैठक रायपुर में होगी। इसमें लंबित अनसुलझे मुद्दों को लेकर आंदोलन पर विचार किया जाएगा। छठे वेतनमान के एरियर के बारे में बताया गया कि मंत्रालयीन सचिव स्तरीय बातचीत हो चुकी है। प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों से गणना पत्रक अन्य जानकारी मंगाई जा रही है। निकायों के आय-व्यय और बजट प्रावधानों की समीक्षा करने के बाद एरियर राशि की घोषणा कर दी जाएगी। साडा कार्यकाल को सेवा अवधि में गणना के बारे में कहा गया कि विधि, वित्त और स्थापना विभाग की राय ली जाएगी। इसके बाद ही हाई पॉवर कमेटी की अनुशंसा के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष अनुरुप साहू, श्रवण ठाकुर, आरके दुबे, संजय शर्मा ने भी अपनी बात रखी। देवराज सिंह, नरहर यादव, देवेंद्र मोहन, मनहरण साहू, तुलसी देवांगन, मंजु चंदेल, जसपाल कौर, रामेश्वरी, मीरा, रीता चतुर्वेदी, नीतिलता, उषा देशमुख मौजूद थीं।

वाहन चालकों को मोबाइल भत्ता देने का आदेश दीपावली से पहले जारी हो जाएगा। शर्मा ने बताया कि डीएन तिवारी कमेटी की रिपोर्ट दस दिन के भीतर निगम पहुंच जाएगी। इससे बहुत से कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कंप्यूटर के जानकार कर्मियों को अलग से भत्ता दिया जाएगा। रायपुर निगम की तरह अब यहां भी फायर ब्रिगेड में काम करने वाले कर्मियों का फायरमैन पदनाम होगा। उन्हें जोखिम अन्य भत्ता भी मिलेगा। नगर निगम में मौजूदा भर्ती अधिनियम 2007 में त्रुटियों की वजह से कर्मियों का तो प्रमोशन हो पा रहा है और ही क्रमोन्नति का लाभ मिल पा रहा है। इसके बदले नया