- Hindi News
- नालेज वह जो सर्टिफाइड हो, लेकिन जो सर्टिफाइड नहीं है वह अनस्किल्ड: पांडेय
नालेज वह जो सर्टिफाइड हो, लेकिन जो सर्टिफाइड नहीं है वह अनस्किल्ड: पांडेय
छात्रसंघ चुनाव से अच्छा या बुरा तौलने का विकास छात्र के मस्तिष्क में होता है, जिससे एक प्रक्रिया जागृत होती है। हमारे जीवन में भी कई मोड़ ऐसे आते है कि हमें सही या गलत का चुनाव करना पड़ता है। इसकी शुरूआत छात्र जीवन से ही करनी है। लोकतंत्र में निरंतर सोच बदलते जाते है और आप सबसे बडे़ मूल्यांकनकर्ता है। छात्र जीवन से ही चुनाव के संबंध में सही गलत सीखेंगे तो लोकतंत्र मजबूत होगा।
यह बात श्री शंकराचार्य कॉलेज में आयोजित छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्व पुनर्वास, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि कैरियर इज पार्ट आफ लाइफ। नालेज उसका माना जाता है जो सर्टिफाइड हो लेकिन जो सर्टिफाइड नहीं है उसे अनस्किल्ड माना जाता है। देश में जिस दिन से दिमाग और हाथ से काम करने वालों को समाज बराबर नजरों से देखेगा उस दिन बेरोजगारी खत्म हो जायेगा। उन्होंने बताया कि शिक्षक को एक पेड़ की तरह समझ कर छात्रों को आगे बढ़ना चाहिए। छात्रसंघ गठन इसी उद्देश्य से किया गया है। छात्रसंघ के पदाधिकारी आने वाले समय में लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में समझ कर आगे बढ़े।
श्री गंगाजली शिक्षण समिति के अध्यक्ष आई पी मिश्रा ने बताया कि छात्र संघ का उद्देश्य शिक्षा में छात्र का विकास है और हमेशा इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उपाघ्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि आज एक नई युग की शुरूवात हो रही है। छात्र संघ, महाविद्यालय एवं सरकार एक साथ मिलकर शपथ ले कि हमें हमेशा आगे बढ़ना है और जागरूक होना है जिससे शिक्षा तंत्र सुचारू रूप से चलता रहे। प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह ने छात्र संघ के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, सचिव जय मित्तल एवं सहसचिव ऋषभ कुमार सिंह को पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा जायसवाल ने किया। नव निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
श्री शंकराचार्य कॉलेज में शपथ लेते छात्रसंघ के पदाधिकारी मौजूद अतिथि।