पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदुम नगर में 15 दिन से नहीं जल रही सड़क बत्ती

पदुम नगर में 15 दिन से नहीं जल रही सड़क बत्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|पदुम नगरमें पिछले एक पखवाड़े से सड़क बत्ती नहीं जल रही है। रात में रोड अंधेरा हो जाता है। करीब दो हजार को आबादी अंधेरे के कारण रात में चोरी डकैती का डर सताता रहता है। यहां लोगों की परेशानी कोई सुनने वाला भी नहीं है। यह कालोनी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण समिति के अधीन है, लेकिन उसकी बाडी भंग हो चुकी हुई है। प्रशासक बिठा दिया गया है जिसका ट्रांसफर हो चुका है। खास बात यह है कि पदुम नगर का बिजली बिल भी पिछले दो माह से नहीं पटाया गया है। इस वजह से स्ट्रीट लाइट काट दी गई है।

आउटर में स्थित इस कालोनी के लोग शुरू से परेशान रहे हैं। जब सोसाइटी की बाडी थी तब भी लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा था। यहां की सीवरेज की गंभीर समस्या को लोग अब भूल भी चुके हैं।

प्रशासक का ध्यान नहीं

^हमनेपदुम नगर को पालिका में शामिल करने के लिए प्रशासक को कई बार पत्र लिखा। लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब तो उनका ट्रांसफर हो गया है। यहां का काम कौन देख रहा है, समझ में नहीं आता। सच तो यह है कि कोई नहीं देख रहा है। बिजली का बिल भी नहीं भरा जा रहा है।” सीतासाहू, अध्यक्षनगर पालिका भिलाई चरोदा