पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केपीएस की टीम ने एसएनजी सेक्टर 4 को दी शिकस्त

केपीएस की टीम ने एसएनजी सेक्टर-4 को दी शिकस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|इंटर स्कूलसीनियर वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच बीएसपी ग्राउंड सेक्टर-1 में केपीएस और एसएनजी सेक्टर-4 के बीच हुआ। केपीएस नेहरू नगर ने 10 विकेट से मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएनजी की टीम ने 20 ओवर में 84 रन बनाया। केपीएस ने बिना कोई विकेट खोए 14 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। दूसरा मैच केएच मेमोरियल और शंकुतला विद्यालय के बीच हुआ। केएच मेमोरियल स्कूल ने यह मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। तीसरा मैच सिविक सेंटर ग्राउंड में सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-7 एवं बीएनएस सेक्टर-8 के मध्य हुआ। जिसमें सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-7 ने 6 विकेट से मैच जीता। आखिरी मैच सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-10 विरुद्ध श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 में हुआ। जो श्री शंकरा विद्यालय ने 3 विकेट से जीत लिया।

सेक्टर-1 ग्राउड पर केपीएस एसएनजी स्कूल के बीच हुआ मुकाबला।