- Hindi News
- कॉलेज के कम्युनिटी कैंप में दो सौ प्रशिक्षुओं ने लिया हिस्सा
कॉलेज के कम्युनिटी कैंप में दो सौ प्रशिक्षुओं ने लिया हिस्सा
स्वामीश्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षा विभाग की ओर से ग्राम भरदा में एक दिवसीय कम्युनिटी कैंप लगाया गया। कैंप में बीएड और एमएड के दो सौ प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया।
प्रथम सत्र में प्रशिक्षुओं ने गांव में सर्वे कर वहां के शिक्षा का स्तर, जनसंख्या की स्थिति, महिला शिक्षा-समस्या, बच्चों में कुपोषण का स्तर, ग्रामीणजनों के स्वास्थ्य, पर्यावरण, विषयक जानकारी ली। द्वितीय सत्र में ग्रामीणों के उत्साहवर्धन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रशिक्षुओं ने नशा उन्मूलन, निरक्षरता उन्मूलन, स्वास्थ्य समस्या समाधान, महिला जागरूकता, स्वच्छता अभियान आदि विषय पर केन्द्रित नाटकों का मंचन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रीति, मनिता, वेदराम, रानी गुप्ता, सुदामा जी, शिखा दुबे, अविनाश कौर एवं उनके साथियों ने हिस्सा लिया। ग्रामवासियों की ओर से मितानिन पेमिनबाई बिसेन ने जसगीत गाया। संचालन प्रीति राजपूत एवं गौतम ने किया। आरंभ में गांव में रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया।
ग्राम भरदा में लगे स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के कम्युनिटी कैंप में मौजूद बीएड एमएड के प्रशिक्षु।