- Hindi News
- इलाहाबाद में मिला भिलाई का लापता स्कूली छात्र
इलाहाबाद में मिला भिलाई का लापता स्कूली छात्र
भिलाई| लिंकरोड निवासी मोहम्मद याकूब के 13 साल का लापता बेटा मोहम्मद आसिफ बुधवार को इलाहाबाद में मिला।
वह मंगलवार से लापता था। छावनी पुलिस ने इस पर अपहरण का अपराध भी दर्ज कर लिया था। आसिफ को लाने के लिए पुलिस पार्टी रवाना कर दी गई है। पुलिस के अनुसार शकुंतला विद्यालय में कक्षा सातवी का छात्र आसिफ मंगलवार को बिना कुछ बताए घर से चला गया। वह पावर हाउस स्टेशन पहुंचा, सामने ट्रेन देखा तो उस पर बैठ गया और सीधे इलाहाबाद पहुंच गया। वहां स्टेशन से बाहर उसे किसी ने रोते हुए देखा तो उससे पूछताछ की। ऑसिफ ने उसे अपना पता ठिकाना और फोन नंबर बता दिया। उस व्यक्ति ने ऑसिफ के परिजनों को फोन कर बताया कि उनका बच्चा इलाहाबाद में है और सुरक्षित है। आकर ले जाएं। यह बात परिजनों ने पुलिस को बताई। बुधवार शाम पुलिस पार्टी इलाहाबाद के लिए रवाना कर दी गई। आसिफ घर वालों का कहना है कि उससे कोई डांट डपट नहीं की थी। वह घर से बिना बताए क्यों चला गया था, नहीं मालूम।