पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 को भिलाई क्लब में बच्चे देखेंगे डिजिटल तारामंडल

14 को भिलाई क्लब में बच्चे देखेंगे डिजिटल तारामंडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर|भिलाई. ट्विनसिटीके स्कूली बच्चों के लिए डिजिटल तारामंडल देखने के लिए बेहतरीन मौका है। 14 दिसंबर को भिलाई क्लब में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा डिजिटल प्लेनेटोरियम शो कराया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक होगा। इसमें बच्चों को अस्थायी अंतरिक्ष थियेटर के माध्यम से ग्रह और उपग्रहों के बारे में बताया जाएगा। यह निशुल्क है, इसमें सरकारी प्राइवेट स्कूल के बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ भाग ले सकते हैं।

प्लेनेटोरियम के कार्यक्रम समन्वयक सुशील शर्मा ने बताया कि इससे पहले भिलाई में इस तरह का आयोजन नहीं हुआ था। शो में पहुंचे दर्शकों को यह एहसास होगा कि वे अंतरिक्ष में है। 3डी इफेक्ट से आकाशगंगा, मंदाकिनी, बिग-बैंग थ्योरी, ग्रहों की विशेषताएं और अन्य लेटेस्ट जानकारी दिखाई जाएगी। ऑडियो-वीडियो के विशेष इफेक्ट से थियेटर की लाइट बंद की जाएगी। तब दर्शकों को सप्तऋषि, ध्रुव अन्य तारों के बारे में बताया जाएगा। भारतीय धार्मिक और ज्योतिषीय परपंराओं के अनुसार जिन ज्योतिष राशियों और नक्षत्रों को मानते हैं, उसके वैज्ञानिक अंतरिक्ष आधार को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।