पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उच्च शिक्षा में बदलाव के लिए स्टूडेंट्स ने दिए फीडबैक, कहा

उच्च शिक्षा में बदलाव के लिए स्टूडेंट्स ने दिए फीडबैक, कहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एग्जाम पैटर्न सिलेबस में हो इनोवेशन

उच्चशिक्षा में बदलाव के लिए साइंस कॉलेज दुर्ग ने फ्रेमवर्क बनाना शुरू कर दिया है। बदलाव के लिए सभी वर्गों के लोगों से फीडबैक लिए जा रहे हैं। सबसे पहले कॉलेज के रेगुलर छात्रों से सुझाव मांगे गए। जिसमें छात्रों ने मुख्य रूप से एग्जाम पैटर्न और सिलेबस में इनोवेशन करने को कहा है। कॉलेज में मंगलवार और बुधवार को इसके लिए एक वर्कशॉप हुआ, जिसमें ये बातें प्रमुख रूप से कॉलेज के स्टूडेंट्स ने रखी।

इस कार्यशाला में कॉलेज के तकरीबन दो सौ से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम पुराने हो गए हैं। इसमें बदलाव की जरूरत है। एग्जाम पैटर्न भी टफ है। साल भर पढ़ने के बाद एग्जाम देना पड़ता है। एग्जाम में स्टडी टूर के साथ-साथ प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल भी कराना चाहिए।

रिपोर्ट यूजीसी को सौंपेंगे

^उच्च शिक्षा में बदलाव के लिए फ्रेमवर्क बनाने का काम शुरू हो गया है। रेगुलर स्टूडेंट्स से फीडबैक मिला है। अभी प्रोफेसर, शिक्षाविद्, पत्रकार और पैरेंट्स से भी सुझाव मांगे जाएंगे। जिसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर यूजीसी को सौंपी जाएगी।” डॉ.सुशीलचंद्र तिवारी, प्राचार्य,साइंस कॉलेज दुर्ग

सिलेबस

अभी: कॉलेजमें पुराने सिलेबस से पढ़ाई हो रही है। करीब तीन-चार साल से सिलेबस में बदलाव नहीं हुए हैं। कई कॉमर्स के स्टूडेंट्स को पुराने सिलेबस की पढ़ाई करने में दिक्कतें होती है। वहीं पढ़ाई में इनोवेशन भी नहीं हो पाता।

येबदलाव चाहते है: कॉलेजका सिलेबस ऐसा हो कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में सहायक हो। यानी कि कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षा के सिलेबस में समानता हो। इससे कई परेशानियां दूर होंगी।

एग्जाम पैटर्न

अभी: यूजीकी क्लास तकरीबन नौ महीने की होती है। इसके बाद एग्जाम होता है। अक्सर कॉलेज में नोट्स का झंझट रहता है। वहीं कुछ तो किसी कारण से एग्जाम भी नहीं दे पाते। मेघावी छात्रों का भी परिणाम वार्षिक परीक्षा में बेहतर नहीं पाता।

येबदलाव चाहते हैं: यूजीकी पढ़ाई सेमेस्टर पैटर्न में हो। हर छह महीने में अर्धवार्षिक परीक्षा हो, ताकि नोट्स भी मिले और समय पर कोर्स पूरा हो जाए। स्टडी टूर पर ले जाए। प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट कराए जाए।

जानिए छात्र क्या बदलाव चाहते हैं..

फ्रेमवर्क तैयार करने के लिए छात्रों के अलावा पैरेंट्स, प्रोफेसर, शिक्षाविद् और उद्योगप