पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन फॉर्म : सर्वर सुधारने के लिए छात्र नेताओं ने घेरा यूनिवर्सिटी

ऑनलाइन फॉर्म : सर्वर सुधारने के लिए छात्र नेताओं ने घेरा यूनिवर्सिटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइवेटपरीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने में छात्रों को दिक्कतें हो रही है। इसके निराकरण के लिए बुधवार को इंडियन स्टूडेंट्स यूनियन भिलाई के पदाधिकारियों ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर का घेराव करने पहुंचे।

उन्होंने यूनिवर्सिटी के कुलसचिव से मुलाकात कर छात्रों की समस्याओं को रखा। प्रदेश संयोजक रोहित तिवारी ने बताया कि पार्ट-2 और 3 के स्टूडेंट्स को ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। इसके चलते कई छात्र फॉर्म भरने में पिछड़ गए हैं। उन्हें मौका दिया जाए, इसके लिए अंतिम तारीख बढ़ाए जाए। इंटरनेट सर्वर भी अक्सर डाउन रहता है। इसे सुधारा जाए। यूनिवर्सिटी ने हेल्प लाइन जारी किया है, वह बंद है। उसे चालू किया जाए, ताकि छात्रों को सही मार्गदर्शन मिले। इस दौरान यूनियन के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

बुधवार को पं. रविशंकर यूनिवर्सिटी रायपुर पहुंचे छात्र नेता।