पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्नेस कर्मियों ने मांगा स्पेशल अलाउंस

फर्नेस कर्मियों ने मांगा स्पेशल अलाउंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| बीएसपीमें ब्लास्ट फर्नेस कर्मी जिन विषम परिस्थितियों में काम कर रहे हैं, इसके एवज में दिया जा रहा एडहॉक रिवार्ड इंसेंटिव कम है। उन्हें स्पेशल अलाउंस दिया जाए। यह मांग ब्लास्ट फर्नेस के सीटू प्रतिनिधिमंडल ने ईडी पर्सनल वर्क्स के नाम सौंपे ज्ञापन में की।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों का कहना है कि सभी सात ब्लास्ट फर्नेस में डस्ट, टेम्प्रेचर, वायु और ध्वनि प्रदूषण की समस्या है। ऐसे वातावरण में काम कर रहे कर्मियों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। बावजूद कर्मी बेहतर परफार्मेंस दे रहे हैं। इसका ही नतीजा है कि फर्नेसों में टार्गेट से अधिक उत्पादन किया जा रहा है। पिछले साल 4.40 हाट मेटल उत्पादन का लक्ष्य था। जबकि फर्नेसों में 114 प्रतिशत अधिक यानि 5.377 एमटी उत्पादन किया गया।

प्रबंधनका दोहरा मापदंड : प्रतिनिधिमंडलने बीएसपी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। सदस्यों का कहना है कि एडहॉक रिवार्ड में ऑक्सलरी शॉप वालों को ब्लास्ट फर्नेस के कर्मियों से अधिक भुगतान किया जा रहा है। जबकि ऑक्सलरी शॉप में काम करना अपेक्षाकृत आसान है। बीएसपी के सात ब्लास्ट फर्नेस में करीब साढ़े 1200 कर्मी कार्यरत हैं।

इनसेंटिव है छलावा

सीटूआयरन जोन के सचिव विकास पात्रे का कहना है कि ब्लास्ट फर्नेस के कर्मियों को एक विशेष भत्ता अलग से दिया जाना चाहिए। फर्नेस जैसे हॉट शॉप के कर्मियों को एडहॉक रिवार्ड इनसेंटिव के नाम पर छला जा रहा है। विशेष भत्ता इनसेंटिव एडहॉक रिवार्ड की कमी को पूरा कर सकता है।