ड्यूटी की, फिर भी बता दिया एबसेंट
भिलाई|एसएमएस 2के मिक्सर प्लांट में कार्यरत अटेंडेंट अनिल जैन ने मंगलवार को ड्यूटी की। बावजूद विभागीय अधिकारी ने उसे एबसेंट बता दिया।
इंटक के प्रदेश सचिव निर्मल मिश्रा इसकी निंदा करते हुए प्रबंधन से शिकायत करने की बात कही है। उनके अनुसार अटेंडेंट ने मंगलवार को ड्यूटी की। बावजूद बुधवार को उपस्थिति पंजी में उसे अनुपस्थित दर्शाया गया। बुधवार को वह जब ड्यूटी करने पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसका तबादला माइंस एरिया में कर दिया गया है। जहां उसे क्रेन चलाना है। जबकि अनिल को क्रेन चलाने का अनुभव नहीं है। विभागीय अधिकारियों का अटेंडेंट के प्रति रवैया ठीक नहीं रहा है। इसकी पुष्टि इससे होती है कि डेढ़ साल में उसका तीन बार तबादला किया जा चुका है।