- Hindi News
- बीएसपी कर्मचारियों के लिए बनाया जाए मंगल भवन : इंटक
बीएसपी कर्मचारियों के लिए बनाया जाए मंगल भवन : इंटक
स्टीलइम्प्लाइज यूनियन इंटक ने बीएसपी के नॉन एक्जीक्यूटिव के लिए टाउनशिप में सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन बनाने की मांग की है। जीएम टाउनशिप के साथ हुई बैठक में क्वार्टर अलॉटमेंट पॉलिसी में सुधार, सीवरेज एवं वाटर सप्लाई लाइन ठीक करने पर भी चर्चा हुई।
इंटक के महासचिव एसएम पांडेय ने कहा कि वर्तमान क्वार्टर अलाटमेंट पॉलिसी को जल्द बदला जाए, क्योंकि वर्तमान पॉलिसी में 20-25 वर्ष नौकरी कर लेने के बाद भी कर्मियों को उसकी पात्रता के हिसाब से क्वार्टर नहीं मिल पा रहा है। बड़े क्वार्टर गैर बीएसपी एवं शासकीय सेवा में काम करने वाले व्यक्तियों को अलॉट किए गए हैं। कई क्वार्टर कब्जे में है। उन्हें जल्द खाली कराया जाए ताकि कर्मियों को क्वार्टर मिल सके। उन्होंने कहा कि प्लांट में 7 एमटी एक्सपांसन के हिसाब से प्रबंधन टाउनशिप में सुविधाओं में वृद्धि नहीं की जा रही है। शिक्षा चिकित्सा एवं आवास सुविधा भी बेहतर किया जाए।
उन्होंने सिविक सेंटर सहित अन्य बाजारों को कार पार्किंग के लिए जगह चिन्हित करने की मांग की एवं सेक्टर-1 गार्डन में हाई मास्ट लाइट लगाने कहा।जीएम आलोक झा ने क्वार्टर अलाटमेंट पालिसी में जल्द सुधार का आश्वासन दिया। वेलकम स्कीम में देरी के लिए उन्होंने कहा कि कभी-कभी कांट्रेक्ट अवार्ड होने में देरी होने से काम में देरी होती है, लेकिन इस प्रक्रिया में जल्द सुधार कर वेलकम स्कीम की समय सीमा तय करने का आश्वासन दिया। बैठक में यूनियन से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीजूश कर, आरसी अग्रवाल, टाउनशिप में यूनियन के प्रभारी सचिव रविंद्रनाथ, उपाध्यक्ष डीएन चौधरी, संतोश किचलू, एनएस बंछोर, टीआर कन्नौजे, देवीलाल देवांगन आदि उपस्थित थे।
टारफेल्टिग के कार्य में लाएं तेजी
बैठकमें पदाधिकारियों ने टाउनशिप के क्वार्टरों में टारफेल्टिंग के काम में तेजी लाने कहा ताकि बारिश का सीजन शुरू होने तक इससे जुड़ी शिकायतों को दूर किया जा सके। बैठक में मांग की गई कि वेलकम स्कीम के तहत कराए जाने वाले कार्यों की समय सीमा तय होनी चाहिए इंटक पदाधिकारियों ने दो मंजिलें क्वार्टर की सीढिय़ों पर काले पत्थर लगाने का सुझाव दिया ताकि सीढिय़ों के बार-बार टूटने से बचा जा सके। बीएसपी स्कूल में शिक्षकों की कमी होने से शिक्षा पर बुरा असर पड़ने पर जोरदार बहस हुई एवं टाउनशिप में रिहायशी एरिया में मोबाइल टावर ना लगाने की मांग की गई।