पुष्प सज्जा पर कार्यशाला 15 तक
भिलाई-3|डा. खूबचंदबघेल शास. स्नातकोत्तर कॉलेज के गृहविज्ञान विभाग की पुष्प सज्जा कार्यशाला चल रही है, जिसका समापन 15 दिसंबर को होगा विभागाध्यक्ष डा. भारती सेठी एवं डा. अल्पना देशपाण्डे ने कार्यक्रम आयोजित किया है। प्राचार्य डॉ. राधा पांडेय ने छात्राओं को कहा कि फूलों को खरीदकर हम स्वयं बुके तैयार कर अपने घर में छोटे से कमरे मे ही इस कार्य को खुद शुरू कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर दुर्ग की निक्की शर्मा विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने बीए भाग-2 गृहविज्ञान की छात्राओं को पुष्पसज्जा की संबंध में जानकारी दी। साथ ही लघु, आधुनिक पुष्प सज्जा, जापानी पुष्प सज्जा इकेबाना, मोरीबाना तथा नाजिरे जिसमें तीन स्टिक का महत्व जो स्वर्ग मनुष्य एवं पृथ्वी का प्रतीक माने जाते हैं। कार्यक्रम में श्वेता, कावेरी, हेमलता, पूनम, अन्नू, सुषमा, रानी, जया, सपना सहित 35 छात्राएं उपस्थित थीं।