सीएम स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाया
भिलाई|प्रदेश केबिलासपुर में हुए नसबंदी कांड, सुकमा के नक्सली हमले, सिम्स अस्पताल में 12 बच्चों की मौत आदि के विरोध में राहुल गांधी युवा ब्रिगेड ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल का पुतला जलाया। नेहरू नगर चौक पर नारेबाजी भी की। साथ ही तीन दिन में इन मुद्दाें पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मनीष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष निलेश मुदलियार, दुर्ग शहर अध्यक्ष अभिषेक बोरकर, अंकित पटेल आदि मौजूद रहे।