पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के कारण इंजी. पॉली एग्जाम की तारीख बदली

चुनाव के कारण इंजी. पॉली एग्जाम की तारीख बदली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| नगरीयनिकाय चुनाव के कारण इंजीनियरिंग पॉलीटेक्निक कॉलेजों केे एग्जाम के टाइम-टेबल में फेरबदल किया गया है। स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने इसके लिए सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पॉलीटेक्निक कॉलेजों के स्टूडेंट्स इस बार पहले प्रेक्टिकल एग्जाम देंगे। इसके बाद थ्योरी का होगा।

प्रेक्टिकल 6 जनवरी से शुरू होगा। बाकी परीक्षाओं की तारीख सीएसवीटीयू जल्द घोषित करेगा। इसके लिए सभी कॉलेजों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इस फैसले से डिप्लोमा स्टूडेंट्स को परेशानी हो सकती है। क्योंकि छात्र थ्योरी एग्जाम की तैयारी कर चुके हैं। अब उन्हें प्रेक्टिकल के लिए तैयारी करना होगा।

इधर बीई के सभी सेमेस्टर और बीई-बीईआर्क लेटरल इंट्री की परीक्षा की तारीख भी बदली गई है। नई समय-सारिणी के अनुसार बीई के पहले और दूसरे सेमेस्टर (नई स्कीम) की 17 जनवरी से 11 फरवरी के बीच होने वाली परीक्षा अब 22 जनवरी से 16 फरवरी के बीच होगी। तीसरे सेमेस्टर की 3 से 15 जनवरी के बीच होने वाली परीक्षा 8 से 20 जनवरी, चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 2 से 14 जनवरी की जगह 7 से 19 जनवरी, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 7 से 19 जनवरी के बीच हाेनी थी, अब 1 से 15 जनवरी तक होगी। सातवें सेमेस्टर की 30 दिसंबर और एक जनवरी को होने वाली परीक्षा 3 और 6 जनवरी को होगी। आठवें सेमेस्टर की परीक्षा 29 और 31 दिसंबर को होने वाली थी, जो अब 2 और 5 जनवरी को होगी।