- Hindi News
- आयुर्वेद मंडल के कब्जे से बीएसपी ने छुड़ाई जमीन
आयुर्वेद मंडल के कब्जे से बीएसपी ने छुड़ाई जमीन
आयुर्वेदमंडल को डिस्पेंसरी के लिए कैंप एरिया में दी गई जमीन बीएसपी ने वापस ले ली है। करीब 10 करोड़ की इस जमीन पर मंडल का 23 साल से कब्जा था। इस दौरान मंडल ने कोई शुल्क दिया ही कब्जा छोड़ा। कोर्ट में मंडल की याचिका खारिज होने के बाद इनफोर्समेंट टीम ने बेदखली की कार्रवाई की।
बीएसपी के लीगल डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक आयुर्वेद मंडल को कैंप एरिया में 947 वर्गमीटर जमीन नाममात्र शुल्क में अस्थाई तौर पर दी गई थी। जमीन पर बीएसपी का पहले से ही शेड बना हुआ था। मंडल वाले वहां डिस्पेंसरी चला रहे थे। कुछ समय बाद मंडल के सदस्यों में आपसी विवाद हो गया। इसके चलते वहां डिस्पेंसरी का संचालन बंद हो गया। 1999 में बीएसपी ने परमिशन को रद्द करते हुए मंडल को जमीन खाली करने नोटिस जारी किया।
मामला स्टेट कोर्ट में भी चला। कोर्ट ने बीएसपी के पक्ष में फैसला देते हुए आयुर्वेद मंडल को जमीन खाली करने कहा। मंडल के पदेन सचिव ओपी दुबे ने इस आदेश को डीजे कोर्ट में चुनौती दे दी। मामले में कोर्ट अपना निर्णय दे पाता उसके पहले ही ओपी दुबे का निधन हो गया। इसके कारण मामला कोर्ट में लंबे समय तक पेंडिंग रहा। हाल में ही डीजे कोर्ट ने भी स्टेट कोर्ट के फैसले को कायम रखते हुए आयुर्वेद मंडल के तर्क को खारिज कर दिया।
अलॉटमेंट कैंसिल किया ही नहीं तो कार्रवाई कैसी, लगाया आरोप
बीएसपीका अमला कार्रवाई करने का बाद मौके से चला गया तो खुद को मंडल का पदाधिकारी बताने वाले जेपी अग्रवाल वहां पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई को कोर्ट का उल्लंघन बताया। जेपी अग्रवाल का कहना है कि बीएसपी ने जब अलाटमेंट कैंसिल किया ही नहीं है तो बेदखली की कार्रवाई कैसे की गई। उनके द्वारा जारी नोटिस को कोर्ट में चुनौती दी गई है। सुनवाई के पहले ही बीएसपी ने कार्रवाई कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह खुर्सीपार की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद एक भू माफिया द्वारा उसे अपने कब्जे में ले लिया और बीएसपी आंखें बंद किए हुए है। उसी तरह यह जमीन भी उसी भू माफिया को देने के लिए आयुर्वेद मंडल के खिलाफ कार्रवाई की गई।
बकाया भुगतान के लिए दिया नोटिस
कोर्टके आदेश के बाद बीएसपी ने आयुर्वेद मंडल को अब तक बकाया शुल्क 5 लाख 38 हजार 270 रुपए का भुगतान करने कहा। इसमें 1.92 लाख रुपए किराया करीब 2500 रुपए मासिक डैमेज चार्ज शामिल है। इसके लिए 27