पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकाली, किवार निगम की सहायक श्रमायुक्त से की शिकायत

रैली निकाली, किवार निगम की सहायक श्रमायुक्त से की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑलइंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स फेडरेशन जिला संघ ने बुधवार को रैली निकाल कर श्रमायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने किवार कंपनी और नगर निगम पर उनका शोषण करने का आरोप लगाते हुए सहायक श्रमायुक्त से हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने 13 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

कामगार आज गांधी चौक में एकत्रित हुए और रैली के रूप में श्रमायुक्त के कार्यालय पहुंचे। सहायक श्रमायुक्त डीपी तिवारी ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर कामगारों से चर्चा की। कामगारों ने कहा कि किवार कंपनी भिलाई 3, चरोदा, कुम्हारी में सफाई कामगारों को नियमित वेतन, हाजिरी कार्ड, परिचय पत्र, वेतन पर्ची, पीएफ औैर ईएसआई जैसी सुविधाएं नहीं दे रही है। इसके लिए जिला एवं निगम प्रशासन के साथ श्रम कार्यालय की कार्य प्रणाली भी जिम्मेदार है। इस पर सहायक श्रमायुक्त ने निगम प्रशासन और किवार को नोटिस जारी करने का आश्वासन दिया। धरना फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव मनोज कोसरे के नेतृत्व में दिया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार से प्रतिदिन वेतन के लिए निगम गेट के सामने ढाई बजे से प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सचिव मनोज, बृजेन्द्र तिवारी, शेखर राव, अशोक मिरी, शिवकुमार प्रसाद, गजानंद जांगड़े, नेमन साहू, वेलागनी, मोतम, रेखा, रामचंद, गैंदलाल, विष्णु, दिलीप, रेखा मेश्राम आदि शामिल हुए।