पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुडको के दो वार्डों के लिए 1.40 करोड़ रुपए मिले, अब सुधरेंगी यहां की खराब सड़कें

हुडको के दो वार्डों के लिए 1.40 करोड़ रुपए मिले, अब सुधरेंगी यहां की खराब सड़कें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखिरराज्य शासन ने हुडको की सड़कों के निर्माण के लिए 1.40 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। दो वार्डों के लिए 70-70 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यहां की मुख्य सडकें बदहाल थी। निगम ने भीतरी सड़कों को तो बना दिया था, लेकिन मुख्य सडकें जर्जर ही रह गई हैं। जो सड़कें बनाई गई वह भी घटिया थीं। इसकी शिकायत नागरिकों ने कलेक्टर से की थी। यहां के नागरिक विकास के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बाद भी तकलीफ झेल रहे थे। पूरे मामले पर दैनिक भास्कर ने लगातार खबरें प्रकाशित कीं। नागिरकों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। उसे भी भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। तब जाकर शासन ने ये राशि स्वीकृत की।