- Hindi News
- भिलाई|सेंट थॉमसकॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं
भिलाई|सेंट थॉमसकॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं
भिलाई|सेंट थॉमसकॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्याेिगकी परिषद के संयुक्त तात्वावधान में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में रसायनिक विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान एवं उन्नति विषय पर विशेषज्ञाें ने अपने विचार व्यक्त किए। इस सम्मेलन का मुख्य उद़्देंश्य रसायन शास्त्र के क्षेत्र में वर्तमान में हो रहे विचार विमर्ष एवं उन्नति के भावी संभावनाओं की खोज करना था।सम्मेलन में मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर एमएम हम्बर्डे िनर्देशक छत्तीसगढ़ विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर ने छात्रों को जिज्ञासु प्रवृत्ति एवं अनुसंधान के प्रति सकारात्मक रवैयया अपनाने पर जोर िदया एवं कहा कि हमें अपनी आवश्यकता के अनुसार अनुसंधान करना चाहिए। कार्यक्रम में रेवरेन्ट्र फादर जाॅर्ज मैथ्यू रम्बान प्रशासक सेंट थॉमस कॉलेज,डॉ रैनी जॉर्ज प्राचार्य मौजूद थे। प्रोफेसर सुनील कुमार मैती आईआईटी हैदराबाद बायोरिफाइनरी विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न महािवद्यालयों से आए छात्रों द्वारा 25 शोधपत्र भी प्रस्तुत किए गए।
सेंट थॉमस कॉलेज में दो दिवसीय सेमिनार हुआ