बच्चों को 2 सेट किताबें, एक स्कूल में रहेगा, दूसरी घर में
प्रदेशभर के 80 कॉलेजों में मई से लागू होगा नया आदेश
अच्छी खबरें: इंजीनियरिंग की फीस आधी, बस्ते से किताबों का बोझ कम करने की पहल
प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को बस्ते के बोझ से छुटकारा दिलाने के लिए जिले के दस स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके तहत पहली से पांचवीं तक के बच्चों को दो-दो सेट पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। एक सेट घर पर और दूसरा स्कूल में रखा जाएगा। बच्चे होम वर्क के लिए सिर्फ नोटबुक लेकर घर जाएंगे और फिर लाएंगे। यह प्रदेश में अपने तरह का पहला प्रयोग है। शेष|पेज 9
कलेक्टर राजेश सिंह राणा ने इसकी शुरुआत मंगलवार से बालोद ब्लॉक के ग्राम परसाही से की। उन्होंने कहा कि प्रयोग सफल रहा तो जिले में 800 से अधिक शासकीय प्राथमिक में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इस नई पहल से 10-12 किलो वजन के बस्ते से बच्चों को मुक्ति मिल गई है।
अब बस्ते का वजन घटकर दो से पांच किलो रह गया है।
ऐसी व्यवस्था की गई
स्कूल में बच्चों को पुस्तकें, कापियां आदि रखने के लिए प्रत्येक कक्षा में रेक दिए गए हैं। प्रत्येक रेक के बाॅक्स पर बच्चों के नाम लिखे गए हैं। बच्चे यहीं अपनी पुस्तकें रखेंगे।
नई व्यवस्था से बच्चों को फायदे
पायलट प्रोजेक्ट के लिए सभी पांचों ब्लॉक से दो-दो प्राइमरी स्कूलों का चयन हुआ है। इसमें बालोद ब्लॉक के प्राथमिक शाला परसाही और पर्रेगुड़ा, गुंडरदेही ब्लॉक के धरमी और चाराचार, गुरुर ब्लॉक के मुजगहन और भुलनडबरी, डौंडीलोहारा ब्लॉक के कापसी और जोगीभाट, डौंडी ब्लॉक के ककरेल और बासाटोला प्राथमिक शाला स्कूल शामिल हैं।
युवाओं और बच्चों के लिए एक साथ दो अच्छी खबरें आईं। राज्य में इंजीनियरिंग की फीस घटाकर आधी कर दी गई है। इसी तरह बालोद जिले के 10 प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को अब रोज-रोज किताबें लाने-ले जाने के झंझट से मुक्त कर दिया गया है। यह पायलट प्रोजेक्ट है। सफल होने पर पूरे जिले में लागू किया जाएगा।
उन्हें स्कूल में ही किताब रखने की सुविधा मिलेगी।
परसाही के स्कूल में छात्रों के बस्ते रखने के लिए बनाई गई रैक और छात्र।
पूरक काेर्स की फीस
कोर्स मौजूदा नया
बीई 545 272
थ्री सब्जेट 905 452
एससी/एसटी 395 197
एमबीए 400 200
एमई एमटेक 400 200
नियमित कोर्स की फीस
कोर्स मौजूदा नया
बीई 925 462
एमबीए 735 367
एमसीए 575 287
एमई एमटेक 695 347
इनको भी फायदा
विषय अभी यह होगा
आर्किटेक्चर 950 75
नर्सिंग 1970 985