पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • देवांगन समाज के प्रांतीय अधिवेशन में मनाया जाएगा परमेश्वरी महोत्सव

देवांगन समाज के प्रांतीय अधिवेशन में मनाया जाएगा परमेश्वरी महोत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवांगन समाज के प्रांतीय अधिवेशन में मनाया जाएगा परमेश्वरी महोत्सव

रायपुर |
प्रदेश देवांगन कल्याण समाज की ओर से आगामी 21 फरवरी को भिलाई में प्रांतीय अधिवेशन एवं परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम डॉ. रमन सिंह होंगे। समाज के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजेंद्र देवांगन ने बताया कि बसंत पंचमी को समाज कुल देवी माता परमेश्वरी की जयंती के रूप में मनाता है। इस मौके पर समाज के ग्राम, तहसील, ब्लॉक और जिला इकाई की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



समाज के प्रदेशाध्यक्ष रामगोपाल देवांगन,महासचिव रामानंद देवांगन, उपाध्यक्ष धनेश देवांगन ने समाज के लोगों से इसमें अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...