पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • एकेडमी के 16 होनहारों ने जीते प्रदेश स्तर पर 25 गोल्ड मैडल

एकेडमी के 16 होनहारों ने जीते प्रदेश स्तर पर 25 गोल्ड मैडल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक साल में इन स्पर्धाओं में जीते 25 गोल्ड मैडल
भिलाई की एथलेटिक्स एकेडमी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर पदक जीत रहे हैं। वे इन उपलब्धियों से प्रदेश का भी मान बढ़ रहे। एकेडमी के प्रशिक्षक भिलाई-दुर्ग सहित प्रदेश के अंतिम छोर से खेल प्रतिभाअों को खोजकर निखारने का काम कर रहे हैं। एक साल में यह 16 खिलाड़ी तीन प्रतियोगिताअों में राज्य स्तर पर 25 गोल्ड, 17 सिल्वर व 8 कांस्य पदक जीत चुके हैं। 28-29 जनवरी को केरल में आयोजित स्कूल नेशनल स्पर्धा में भी पदक हासिल किए हैं।

एथलेटिक एकेडमी में प्रदेश के लिए पदक और उपलब्धि दिलाने के लिए खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रदेश के जिलों व अन्य प्रदेशों से चुनकर आए खिलाड़ी यहीं डे बोर्डिंग स्कीम के तहत चुने गए हैं। तीन साल के प्रशिक्षण में यह कई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। सामान्य व गरीब परिवारों से आए यह खिलाड़ी प्रदेश सहित देश में भी नाम रोशन कर रहे हैं। एक एथलेटिक भूपेंद्र के बनाए रिकार्ड को अभी तक कोई नहीं ताेड़ पाया। 2013 में इटावा में आयोजित स्कूल नेशनल गेम्स में इन्होंने 5 किलोमीटर रेस को 20.41.02 मिनट में पूरा किया। इसके बाद आॅल इंडिया यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप में 20 किलोमीटर रेस को 1 घंटा 29 मिनट 28 सेकेंड में पूरा किया। यह दोनों ही रिकार्ड दो साल के बाद भी अभी तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ सका। वहीं इंटर नेशनल स्पर्धा में भी खिलाड़ी पहुंचे हैं। कोच अनिरुद्ध ने बताया कि 2003 से अभी तक लगभग 72 नेशनल मैडल यहां के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी प्राप्त कर रहे हैं।

इन जिले व प्रदेश के खिलाड़ी हुए शामिल : एकेडमी में 16 खिलाड़ी इस समय है। बालौद से मानेश सिन्हा, कमलेश कुमार, कामता प्रसाद, अंतागढ़ से अनिल नुरेटी, बीजापुर से दिनेश पूनेम, मनोज करताम, अर्जुन वर्मा व जयराम कर्मा, मध्य प्रदेश से हर्षित जोशी, कोरिया से रोशन यादव व राजस्थान से नीरज कुमार, यदुराज सिंह शामिल है। साथ ही उत्तर प्रदेश से आशुतोष, झारखंड से राय बाक्से, अमित चार्टर, शत्रुघन सिन्हा भी प्रशिक्षण प्राप्तकर रहे है।

रोज 15 किलोमीटर तक होती है प्रेक्टिस : सुबह व शाम मिलाकर यह खिलाड़ी 15 किलोमीटर तक दौड़ लगा प्रेक्टिस करते हैं। सुबह 7 से 9 बजे तक स्प्रींटर , मिडिल डिस्टेंस, जंपर व थ्रोनर की प्रेक्टिस करते है। वही शाम को 4 से 7 बजे तक यह फिर से वार्म अप के साथ ही अन्य तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। और खुद काे फिट भी रखतेे हैं।

अंतिम छोर से भी खोज लाए खिलाड़ी : एथलेटिक एकेडमी के प्रशिक्षक इन्हें अलग अलग प्रतियोगिताओं से चुनकर यहा लाते है। पहले बच्चों का बैटरी टेस्ट होता है। इसके बाद इवेंट टेस्ट, मेडिकल होता है। इसके बाद यह कमेटी के पास जाता है। वहा से इनका चयन होता है।

2003 में एकेडमी की स्थापना के बाद से ही लगातार एथलीट मैडल प्राप्त कर रहे हंै। स्वस्थ रहने के साथ यह बेहतर नौकरी भी प्राप्त कर रहे हंै। सही राम जाखड़, खेल प्रभारी बीएसपी

28 वेस्ट जोन एथलेटिक्स : 11 व 12 अक्टूबर को रायपुर में वेस्ट जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 कांस्य पदक जीते। केरल में स्कूल नेशनल स्पर्धा में भी मेडल जीता था।

स्कूल नेशनल : 17 से 20 अक्टूबर तक सारंगढ़ में स्कूल नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के पूरे जिलों से एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें खिलाड़ी 14 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 कांस्य पदक जीते थे।

स्टेट मीट : 28 से 29 सितंबर को रायपुर में स्टेट मीट का आयोजन किया गया था। इसमें एकेडमी के खिलाड़ी 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 1 कांस्य मैडल जीतकर लाए थे। इस स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर ही नेशनल गेम्स में सलेक्शन होता है।

स्टील सिटी के एथलेटिक एकेडमी में प्रदेश के कोने-कोने से होनहार खिलाड़ियों को लाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...