पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • नेपाल से हैंडबाल में मुकाबला आज, भिलाई की रुपा टीम में

नेपाल से हैंडबाल में मुकाबला आज, भिलाई की रुपा टीम में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
42वें साउथ एशियन गेम्स का आयोजन शिलांग व गुवाहाटी में किया जा रहा है। इसमें शामिल भारतीय हैंडबॉल महिला टीम का मुकाबला बुधवार को नेपाल की हैंडबॉल टीम से होगा। इस टीम में प्रदेश की तरफ से भिलाई की रुपा शाह का चयन हुआ है। भिलाई की हैंडबाॅल खिलाड़ी रुपा शाह ने अपनी मेहनत व लगन से इंडियन हैंडबॉल टीम में जगह बनाई है। रुपा शाह 11 बार सीजी सीनियर हैंडबॉल महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वहीं साउथ एशियन गेम्स के लिए चयनित हुई। इस टीम में पूरे देश के अन्य राज्यों से भी महिला खिलाड़ी शामिल है।ं बुधवार दोपहर 12 बजे से मैच प्रारंभ होगा। हैंड बॉल टीम में रेलवे से उज्जवला जाधव, मंजुला पहक, हरियाणा से शिल्पा, रितू, गरमीत कौर, अनुमित, पंजाब से अमनदीप कौर,राजवंत कौर, मनिंदर कौर, बनिता शर्मा, दिल्ली से प्रीति, संजीता उप्र से श्रृष्टि अग्रवाल है।

खबरें और भी हैं...