पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • गोल्ड जीतने वाली टीम में शामिल रहीं भिलाई की यशोदा

गोल्ड जीतने वाली टीम में शामिल रहीं भिलाई की यशोदा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर|भिलाई . साउथ एशियन गेम्स में शामिल इंडियन वुमेन खो खो टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर गोल्ड मैडल हासिल किया। इस टीम में भिलाई की यशोदा साहू भी शामिल है। यह प्रदेश की पहली इंटरनेशनल खो खो खिलाड़ी है। फाइनल में यशोदा बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए नाट आउट रही।

टीम का फाइनल में बांग्लादेश टीम के साथ मुकाबला हुआ। जिसमें इंडियन खो खो वुमन टीम ने एक पारी व दो पाइंट से मैच जीता। इसके पहले टीम ने नेपाल, पाकिस्तान व श्रीलंका को हराया। इसमें भी यशोदा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 10 से अधिक पाइंट बनाए। टीम गोल्ड मैडल जीतने के बा द वापस लौट रही है। यशोदा के पिता धनराम साहू व परिवार भी यशोदा के स्वागत की तैयारी में लगे है।

खबरें और भी हैं...