अग्रसेन जयंती पर 20 से विविध स्पर्धाएं
अग्रसेन जयंती पर 20 से विविध स्पर्धाएं
भिलाई|अग्रसेन जनकल्याणसमिति, महिला समिति एवं युवा मंच की बैठक अग्रसेन भवन सेक्टर-6 में हुई। इसमें अग्रसेन जयंती 20 से 25 सितंबर तक मनाने का निर्णय लिया गया। महासचिव कैलाश अग्रवाल के अनुसार 22, 22 23 सितंबर तक समाज के विभिन्न वर्गों के लिए खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे राज्य स्तरीय स्कूल स्व. सेठ बालकृष्ण स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। विषय होगा ‘पूर्ण बहुमत वाली सरकार ही देशहित में है’।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर केके अग्रवाल होंगे। 24 सितंबर को अग्रसेन भवन से सुबह 10 बजे महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो सुबह 11 बजे नेहरू नगर अग्रसेन चौक पहुंचेगी। यहां पर पूजा, अर्चना का कार्यक्रम होगा। इसी दिन रात 7 बजे से भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि समाजसेवी जगदीश प्रसाद अग्रवाल होंगे। अंतिम दिन 25 सितंबर को रात 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण होगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय उत्पाद कर के असिस्टेंट कमिश्नर एसके बंसल होंगे।