पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रामसूरत पांडे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामसूरत पांडे

भिलाई|बीएसपी केपूर्व कर्मचारी एवं टाटा लाइन कैंप-2 निवासी 85 वर्षीय रामसूरत पांडे का 16 सितंबर को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 17 सितंबर को निकलेगी। वे बीएसपी कर्मी राजकुमार पांडे, दिलीप पांडे के पिता थे। यह जानकारी बॉबीराज पांडे ने दी।

रुखमणीवर्मा

भिलाई|स्वतंत्रता संग्रामसेनानी स्व. मोतीलाल वर्मा की प|ी एवं ग्राम बटंग निवासी 84 वर्षीय रुखमणी वर्मा का 13 सितंबर को निधन हो गया। वे राजेंद्र वर्मा, प्रेमेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, पदमा, उमा, रमा, राजेश्वरी की माता थीं।

गुरनामसिंह बट्टर

भिलाई|रामनगर कृष्णाविद्यालय भिलाई के पास निवासी गुरनाम सिंह बट्टर का 16 सितंबर को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 18 सितंबर को सुबह 10 निवास से मुक्तिधाम कैंप-1 के लिए निकलेगी।

सुशीलश्रीवास्तव

दुर्ग|पूर्व ज्वाइंटलोक अभियोजक 64 वर्षीय सुशील श्रीवास्तव का मंगलवार को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को सुबह 11 बजे उनके निवास सड़क 3 मैत्री नगर से निकलकर हरनाबांधा मुक्तिधाम जाएगी। वे गिरीश और अशोक श्रीवास्तव के बड़े भाई और सुजय सुयश के पिता थे।

टीएनपीरस्तोगी

दुर्ग|क्वार्टर-95/ए,सड़क-27 स्मृतिनगरनिवासी 75 वर्षीय टीएनपी रस्तोगी का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को निवास स्थान से सुबह 11 बजे शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। वे शंभूनाथ रस्तोगी, देवानंद रस्तोगी अधिवक्ता राजकुमार रस्तोगी के पिता थे।

सुशीलाबाई शर्मा

दुर्ग|नेवनारा वालेशंकर लाल शर्मा की प|ी 60 वर्षीय सुशीला बाई शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को हरनाबांधा मुक्तिधाम में सुबह 9 बजे होगा। वे राज शर्मा और ललित शर्मा की माता थीं।

पारमणिगौतम

दुर्ग|ग्राम भेड़सरनिवासी पारमणि गौतम उर्फ गोलू का निधन मंगलवार को हो गया। वे स्वर्गीय अगेंद्र गौतम के बेटे और बंटी गौतम संजय गौतम के छोटे भाई थे।