- Hindi News
- कलेक्टर ने पूछा मंगलवार को ही क्यों बढ़ जाता है बीपी शुगर
कलेक्टर ने पूछा-मंगलवार को ही क्यों बढ़ जाता है बीपी-शुगर
जिलेके अधिकारियों का हर मंगलवार को ही बीपी और शुगर क्यों बढ़ जाता है? यह कहना है कलेक्टर आर शंगीता का। कलेक्टोरेट में मंगलवार को हुई समय-सीमा बैठक में अफसरों की अनुपस्थिति पर ऐसा गुबार निकला। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि ऐसा नहीं चलने वाला।
मंगलवार को टीएल की बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में हुई। बैठक में कई विभाग प्रमुख पूरी तैयारी के साथ समय से पहले पहुंच गए थे। अपने निर्धारित समय पर सुबह बैठक शुरू हो गई। इस दौरान प्राय: सभी विभाग प्रमुखों ने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। यह संयोग ही था कि दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर एसके सुंदरानी और भिलाई नगर निगम के कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा दोनों इस बार बैठक में उपस्थित नहीं थे और इनके बदले दोनों निगम से अन्य अधिकारी पहुंचे थे। इसके अलावा दो-तीन अन्य विभागों के अधिकारियों के भी बैठक में शामिल नहीं होने की जानकारी मिली है। कुल मिलाकर कलेक्टर को बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति कम नजर आई। जिसके कारण बैठक में सार्वजनिक तौर पर यह कहना पड़ा कि हर मंगलवार को ही अफसरों का बीपी-शुगर क्यों बढ़ जाता है। इतना कहना था कि पूरे हॉल में सन्नाटा छा गया। अधिकारियों को कुछ समझ में नहीं रहा था कि कौन अधिकारी की अनुपस्थिति पर कलेक्टर को यह बात कहनी पड़ी।
दरअसरल इस बैठक में सभी विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की जाती है। साथ ही शासन की विभिन्न नई योजनाओं की जानकारी भी अधिकारियों को दी जाती है। पूर्व में इस बैठक को लेकर अधिकारियों में कोई खौफ था और ही कोई चिंता। समय पर नहीं पहुंचने पर कोई बोलने वाला नहीं था, लेकिन जिले में कलेक्टर के रूप में आर शंगीता ने पदभार संभाला है, तब से अधिकारियों को बैठक के एक दिन पहले से ही बैठक का खौफ सताने लगा है। हर अधिकारी इस बात को लेकर भयभीत रहते हैं कि कब मूड उखड़ जाए और सार्वजनिक तौर अरुचि पूर्ण बातें सुननी पड़ जाए। इसलिए अधिकारी मंगलवार की टीएल बैठक में जाने से बचने भी लगे हैं। यह मंगलवार को जिले की मुखिया को नागवार लगा।