पत्नी से झगड़ा हुआ तो फांसी लगा ली
भिलाई| कैंप-2संतोषी पारा निवासी सुजीत कुमार ने मंगलवार सुबह घर पर फांसी लगा ली। छावनी पुलिस के अनुसार सुजीत का सुबह 5 बजे प|ी के साथ झगड़ा विवाद हुआ था। इसी दौरान वह घर से निकल गई। सुबह करीब साढे 8 बजे सुजीत साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया गया है।