- Hindi News
- एंटी रैगिंग कमेटी को लिखा पत्र, कहा स्पष्ट करें मामला
एंटी रैगिंग कमेटी को लिखा पत्र, कहा स्पष्ट करें मामला
शंकराचार्यकॉलेज में सीनियर स्टूडेंट्स पर जूनियर ने रैगिंग करने का आरोप लगाया है। इसका खुलासा सोमवार को हुआ, जब जेवरा-सिरसा चौकी में इसकी शिकायत हुई। कॉलेज प्रबंधन इस मामले को रफा-दफा करने के चक्कर में था।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने इसकी जांच के लिए शंकराचार्य कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि आलोक मिश्रा और अर्जुन शर्मा समेत अन्य छात्रों के बयान लिए जाए। मामला मारपीट का है या रैगिंग का। इसे भी स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने पत्र में लिखा है।
पूछताछमें स्पष्ट नहीं हुई स्थिति
जेवरा-सिरसाचौकी प्रभारी देवशरण सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए एंटी रैगिंग कमेटी को पत्र लिखा है। मंगलवार को दोनों पक्षों का बयान होना था, लेकिन कोई नहीं पहुंचे। जबकि आलोक मिश्रा ने कॉलेज प्रबंधन को पत्र लिखा है, जिसमें आलोक ने मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं करने की बात कही है। इसके बाद से पुलिस भी असामंजस्य में है कि पहले शिकायत फिर मामले को वापस कैसे ले सकता है। चौकी प्रभारी सिंह ने बताया कि कॉलेज को जो पत्र आलोक ने लिखा था, वह शाम को चौकी पहुंचा।
कॉलेज के कैंटीन परिसर में नाक पर किया बोतल से वार
सोमवारको दोपहर तीन बजे कॉलेज के कैंटीन परिसर में फ़र्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स आलोक मिश्रा और सेकंड ईयर के अर्जुन शर्मा के बीच मारपीट हुई। आलोक ने सोमवार को आरोप लगाया था कि अर्जुन ने रैगिंग ली। इसके बाद मारपीट करने लगा। इस दौरान कोल्डड्रिंक की बोतल से उसने नाक पर वार किया। इससे बुरी तरह घायल हो गया। आलोक ने इसकी शिकायत जेवरा-सिरसा चौकी में दर्ज कराई।