पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों पर चोर, ठग ढूंढ रही है पुलिस

सड़कों पर चोर, ठग ढूंढ रही है पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| शहरमें चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसीलिए पुलिस होटलों ढाबों को अचानक चेक करने लगी है। सुनसान सड़कों इलाकों की भी निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि चंपालाल ज्वेलर्स और सीमा ज्वेलर्स में चोरी के बाद पुलिस ने कुछ गश्त बढाई, चोरी के कुछ प्रकरण भी सुलझाए। इससे बड़ी चोरियों में कमी तो आई पर छोटी चोरियां हो ही रही हैं। बैकुंठधाम में सोमवार रात बड़ी चोरी भी हो गई। पुलिस को ये संदेह है कि शहर में एक साथ कई गिरोह सक्रिय हैं, वे बकायदा किसी ठिकाने कुछ दिन ठहकर रेकी भी करते हैं। उसके बाद ही वारदात करते हैं। इसीलिए होटल ढाबों की अचानक चेकिंग की जा रही है। खुर्सीपार, भट्ठी और भिलाई नगर थाना क्षेत्र की सुनसान सड़कों पर भी नजर रखी जा रही हैं। सादे वेश में जवान तैनात किए गए हैं। क्योंकि चैन स्नेचिंग भी लगातार हो रही है। ठग, उठाईगीर जेवर दुकानों और बैंकों के आसपास भी ठगी कर रहे हैं। यहां भी निगरानी की जा रही है।