पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों का बुराहाल

सड़कों का बुराहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिनका प्रस्ताव है, वे पहले बनेगा

हमारे हिसाब से शहर की सड़कें ठीक है

निगम पीडब्ल्यूडी ध्यान नहीं देते, इसलिए सड़कें घटिया

शहरकी खस्ताहाल सड़कों को सुधारने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के पास प्लान नहीं है। बारिश से सड़कों की हालत और खराब हो गई है। बारिश के पूरे सीजन में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा है, लेकिन बारिश के बाद सड़कों के संधारण के लिए अब तक कोई ठोस योजना नहीं बनी है। इससे बारिश का सीजन समाप्त होने के बाद भी जर्जर सड़कों पर चलना पड़ सकता है।

जिन प्रमुख सड़कों की हम बात कर रहे हैं, उसका कायाकल्प बदलने में वक्त लग सकता है। उन सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है। जो बारिश के बाद भी संभव होते नहीं दिख रही है। पीडब्ल्यूडी और निगम अफसरों ने दावा किया कि 16 अक्टूबर के बाद यानी बारिश थमते ही डामरीकरण शुरू हो जाएगा। तभी खराब सड़कों से निजात मिलेगी।

भास्कर ने शहर की प्रमुख सड़कों की पड़ताल की तो कई तथ्य सामने आए। राधिका नगर से फरीद नगर जाने वाली सड़क पिछले 20 साल से नहीं बनी है। उसके लिए टेंडर छह महीने से प्रोसेस में है। इसमें दो से तीन महीने टेंडर होने में और लग सकता है। यही हाल रूआबांधा से बोरसी जाने वाला मार्ग का है। लंबे समय से सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत है। डामरीकरण के लिए टेंडर हो चुका है, लेकिन काम नहीं।

वार्डवासियोंका अल्टीमेटम

कोहका-जुनवानीमार्ग के लिए लोगों ने पीडब्ल्यूडी को अल्टीमेटम दिया है। बारिश के बाद सड़क बनाने का काम शुरू नहीं हुआ तो चक्काजाम किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अफसरों को चेताया गया है। शुक्रवार को विधायक विद्यारतन भसीन ने खुद इस सड़क का दौरा किया। इसके बाद अफसरों ने 15 अक्टूबर का आश्वासन दिया है।

{ शहर आउटर की सड़कों का डामरीकरण कब से शुरू होगा, बारिश तो लगभग थम गई है? {{ अभी बारिश हो सकती है। इस सीजन में डामरीकरण नहीं करते। इसलिए 16 अक्टूबर के बाद ही काम होगा।

{ तैयारी क्या है? कई सड़कों का अब भी टेंडर नहीं हुआ है? {{ डामरीकरण की तैयारी चल रही है। जिनका टेंडर नहीं हुआ है, उसे जारी किया जा रहा है। बारिश थमते ही काम होगा।

{ बारिश से पहले और अभी कुछ रिपेयरिंग नहीं हुई क्या? {{पेंच रिपेयरिंग चल रही है। बारिश से पहले भी काम हुआ।

{ कई सड़कें काफी पुरानी है, काम क्यों नहीं हुआ? {