- Hindi News
- रायपुर स्टेशन में आरओ वाटर की सुविधा अप्रैल से, वेडिंग मशीन भी लगेगी
रायपुर स्टेशन में आरओ वाटर की सुविधा अप्रैल से, वेडिंग मशीन भी लगेगी
रायपुर| रायपुररेल मंडल में अप्रैल महीने से ही स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर निशुल्क तौर से आरओ वाटर की सुविधा मिलेगी। गुरुवार को डीआरएम ऑफिस में रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति डीआरयूसीसी के सदस्यों की बैठक हुई। डीआरएम ने आरओ वाटर सिस्टम में सहयोग करने के लिए राजधानी के उद्योगपतियों को आमंत्रित किया। सदस्यों को जानकारी देते हुए सीनियर डीसीएम आर सुदर्शन ने कहा कि टिकट काउंटर पर भीड़ कम करने के लिए स्टेशन में वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। गर्मी के सीजन में रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर मिस्टिंग मशीन लगेगा। दुर्ग और भिलाई स्टेशन में पार्किंग यातायात की सुविधा देने की बात भी कही गई। स्टेशन में लिफ्ट की सुविधा भी जल्द मिलने की बात रेलवे अफसरों की ओर से कही गई।