पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारहवीं के छात्रों को दी गई विदाई बेहतर भविष्य के लिए की कामना

बारहवीं के छात्रों को दी गई विदाई बेहतर भविष्य के लिए की कामना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केएच मेमोरियल स्कूल में ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने दी सीनियर को विदाई।

भिलाई| केएचमेमोरियल स्कूल में 11वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों के लिए विदाई दी। स्कूल प्राचार्या विभा झा ने सभी छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। डायरेक्टर निश्चय झा ने छात्र जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर 12वीं कक्षा के वर्णित को बेस्ट एकेडमिक, संजना यादव को टीचर्स फेवरेट, निकिता गहलोत मोहित सिंह को बेस्ट ड्रेसअप और लक्की लोधी को फुल अटेंडेंस के लिए पुरस्कृत किया गया। शिक्षिका मंजित भल्ला और डॉ अनुपमा सिंह ने सभी बच्चों को ला-विस्ता टी शर्ट गिफ्ट करके विदाई दी। धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्या पुण्यवती रेड्डी ने दिया।