पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्मी के पहले पेयजल की व्यवस्था सुधारें

गर्मी के पहले पेयजल की व्यवस्था सुधारें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको नगरनिगम आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने सभी जाेन कार्यालयों में नवपदस्थ कार्यपालन अभियंता और प्रशासनिक अधिकारियों को सभी क्षेत्रों का निरीक्षण कर वहां पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कार्य योजना बनाने, अपने-अपने जोन का भ्रमण कर जल आपूर्ति करने संसाधन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी अपने-अपने जोन के अंतर्गत आने वाले वार्डों का भ्रमण कर गर्मी के दौरान सुलभता से पेयजल उपलब्ध करने तैयारी करें।

जोन के नवपदस्थ सभी अधिकारियों को गर्मी शुरू होने से पूर्व इंटकवेल फिल्टर प्लांट और पंप हाऊस में अतिरिक्त विद्युत व्यवस्था बनाने कहा गया। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से वर्तमान में हो रही लीकेज सुधार जल की बर्बादी रोकने निर्देशित किया गया।

24 घंटे उपस्थित रहेगा मेंटेनेंस के लिए दल

आयुक्तनरेंद्र दुग्गा ने अधिकारियों को आने वाले गर्मी के मौसम में 24 घंटे जल संधारण दल उपस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिवहन से जल आपूर्ति करने निविदा बुलाने और आवश्यकता अनुसार जल आपूर्ति के लिए प्वाइंट बनाने की बात कही। इसके अलावा गर्मी शुरू होने से पहले सभी टंकियों को नियमित करने कार्य योजना भी बनाई गई है।