- Hindi News
- टेक्सेशन एकाउंटिंग में योगदान के लिए मिला सीआईआरसी को सम्मान
टेक्सेशन एकाउंटिंग में योगदान के लिए मिला सीआईआरसी को सम्मान
आईसीएआईकी सीआईआरसी भिलाई ब्रांच द्वारा बीते वर्ष विभिन्न प्रकार के सेमिनार, वर्कशॉप ट्रेनिंग, स्टडी सर्कल आदि आयोजित किए गए। इनसे सीए मेंबर्स, स्टूडेंट्स, उद्योग, व्यापार एवं आम जनता का हित एवं ज्ञानवर्धन हुआ। ब्रांच अपनी विभिन्न गतिविधियों द्वारा भी निरंतर टेक्सेशन एकांउटिंग में अपना योगदान समाज को देता रहा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल द्वारा ब्रांच को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन और छात्रों के लिए किए गए उत्कर्ष कार्यों के लिए हाइली कमांडेबल ब्रांच की ट्रॉफी और सर्टिफिकेट 11 फरवरी को दी जाएगी। यह जानकारी ब्रांच सेक्रेटरी सीए पीयूष जैन द्वारा दी गई।