महाशिवरात्रि : पांच दिन का कार्यक्रम
भिलाई|स्कंदाश्रम मेंमहाशिवरात्रि के अवसर पर पांच दिवसीय कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर महारूद्र विशेष रूप से संपन्न किया जाएगा। महारुद्रम परमेश्वर पारबह्म आराधना की विशेष पद्धति है। यह कर्नाटक के आचार्य बह्मश्री गजानन गणपाड़िगल एवं उनके सहयोगी वेदाचार्यों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। यह आयोजन 14 फरवरी सुबह 7 बजे गणपति पूजन से आरंभ होगा। 15 से 17 फरवरी सुबह 6.30 बजे से महान्यासम होगा। 18 फरवरी को हवन और भगवान की महादीप आराधना के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। समापन कार्यक्रम स्कंदाश्रम के प्रमुख आचार्य मणिस्वामी के सानिध्य में होगा।