- Hindi News
- देहदान की घोषणा करने वाले 12 लोग सम्मानित
देहदान की घोषणा करने वाले 12 लोग सम्मानित
भिलाई|बहु उद्देश्यीयकल्याण संस्था आस्था ने देहदान और नेत्रदान की घोषणा करने वाले 12 लोगों को सम्मानित किया है। सम्मान समारोह सेक्टर-2 स्थित संस्था के कार्यालय में हुआ। यह सम्मान देहदान और नेत्रदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए किया गया। जागेश्वर प्रसाद देशमुख, प्यारेलाल वर्मा, संध्या सिन्हा, योगेंद्र नाथ साहू, अनिल देशपांडे, जगजीवनराम सिन्हा, आर. मोहनचंद, अजय आर्या, अमर सिंह साहू, शानू मोहननंद, विजया गजभिये, ज्योति तभांने को सम्मानित किया गया। संस्थापक प्रकाश गेड़ाम, पार्षद नूतन साहू, सरिता शर्मा, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।