पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसपी के रेल मिल में 135 कर्मियों को मिला पदनाम

बीएसपी के रेल मिल में 135 कर्मियों को मिला पदनाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|रेल मिलके 135 कार्मिकों को लंबे समय बाद क्लस्टर के अनुसार पदनाम प्रदान किया गया।

मिल में कई कार्मिकों को 1989 से उचित पदनाम का लाभ नही दिया जा रहा था। जिसे लेकर कर्मियों में असंतोष था। हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू के महासचिव डीवीएस रेड्डी ने बताया कि कर्मचारी एस 3 ग्रेड में जिस पदनाम पर भर्ती होते थे उसी पदनाम पर ही रिटायर हो जाते थे। कर्मियों की इस लंबित विसंगति को दूर करने सीटू एक साल से विभिन्न स्तर पर प्रबंधन से चर्चा कर निराकरण की मांग कर रही थी। जिसके बाद प्रबंधन ने पदनाम बदलने का आदेश जारी किया।

आदेश मुताबिक 62 कंट्रोल आपरेटर को वरिष्ठ कंट्रोल आपरेटर 67 रेल प्रोसेसर को वरिष्ठ रेल प्रोसेसर एवं 6 फिनिशिंग असिस्टेंस को सीनियर फिनिशिंग असिस्टेंस का पद नाम प्रदान किया है।