- Hindi News
- सुरक्षा जागरुकता सप्ताह पुरस्कृत हुए प्रतिभागी
सुरक्षा जागरुकता सप्ताह पुरस्कृत हुए प्रतिभागी
बीएसपीके पॉवर सिस्टम्स विभाग में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा क्विज, स्लोगन पोस्टर एवं तात्कालिक भाषण जैसे प्रतियोगिताओं के साथ ही विभिन्न सब-स्टेशनों में हाउस कीपिंग प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने भाग लिया।
उत्कृष्ट हाउस कीपिंग के लिए एमएसडीएस-4 एसएस को प्रथम, ब्लास्ट फर्नेस एसएस को द्वितीय एवं एसपी-2 एसएस को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी कड़ी में सुरक्षा पहेली में टी मनोज प्रथम, धर्मेंद्र यादव द्वितीय एवं भानु मूर्ति विजयेंद्र कुमार को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
सुरक्षा पोस्टर स्पर्धा में इकबाल खान को प्रथम, अशोक शर्मा को द्वितीय एवं बीके साहू को तृतीय पुरस्कार हासिल हुए। सुरक्षा सप्ताह के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि जीएम (विद्युत) अरूण भांदककर ने किसी भी कार्य को सुनियोजित तरीके से एसओपी एवं एसएमपी का अनुपालन करते हुए पूरा करने की सलाह दी। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जीएम सेफ्टी हरदयाल सिंह ने शून्य दुर्घटना लक्ष्य को बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया गया।