सेंटर इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला
सेंटर इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला
भिलाई|भिलाई ब्रदर्सक्रिकेट क्लब भिलाई-3 ने प्लास्टिक बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बिजली नगर भिलाई-3 के मैदान किया। जिसमें सेंटर इलेवन विश्व बैंक कालोनी की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर पहला पुरस्कार जीता। दूसरे स्थान पर हेटर इलेवन रेलवे कालोनी भिलाई रही। यह आयोजन बसीम खॉन के संयोजन में हुई। जिसमें नगर पालिका क्षेत्र सहित भिलाई नगर दुर्ग के टीमों ने हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में नपाध्यक्ष सीता साहू मुख्य अतिथि रहीं।